राष्ट्र भाषा हिन्दी

राष्ट्रभाषा हिंदी

 जिस देश में हम जन्म लिए,उस देश का मान बढ़ाएंगे
 हिंदी है हिंदुस्तान की,विश्व में परचम लहराएंगे।

 हिंदी से ही हम हैं,हम से ही हिंदुस्तान हैं
 फिर क्यों हिंदी का हो रहा अपमान है?

 हर गली हर मोहल्ले में यह अभियान चलाएंगे,
 देश की भाषा हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाएंगे।

 ना रुकेंगे हम ना झुकेंगे हम,
 जब तक सांस है हिंदी के लिए लड़ेगें हम।

हिंदी में हैं चेतना, हिंदी में हैं प्राण
हिंदी में हैं देश का,मान और सम्मान।

 हिंदी हैं हम वतन है, हिंदुस्तान हमारा
 भाषाओं की भाषा में,हमें हिंदी है प्यारा।

हिंदी सूर कबीर हैं,हिंदी हैं रसखान
आओ सब मिलकर करें,हिंदी का उत्थान।

 प्रियंका चौरसिया कोलकाता

Comments

Popular Posts